Breaking NewsJalandhar News: NetPlus कर्मी का हाथ काटकर मोबाइल छीनने के मामले में...

Jalandhar News: NetPlus कर्मी का हाथ काटकर मोबाइल छीनने के मामले में 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदां में NetPlus कर्मी सन्नी को रोककर उस पर तेजधार दात से हमला कर उसका हाथ काटने और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाई है। आरोपियों की पहचान वरुण और बिन्नी पुत्र सोनू पाल निवासी माडल हाउस के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना 1 में पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 130 तिथि 6-9-2024 अ/ध 306 (6), 118 (2), 3 (5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला है कि उनके खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वन प्लस फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी अंकित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को सन्नी पुत्र नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि वह रात 11.50 पर काम से घर लौट रहा था कि मकसूदा चौंक के पास उसे एक्टिवा सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उससे वन प्लस कंपनी का फोन छीनकर फरार हो गए। घटना में घायल सन्नी के हाथ कट गया। जांच में सामने आया है कि अन्य साथी कैंट में लड़की को अगवा करने के मामले में जेल में बंद है। जिसे प्राडक्शन पर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

दूसरी ओर सोढल नगर में गोली चलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश उर्फ मोहित पुत्र विनोद कुमार, दिवियम बब्बर उर्फ गंजा पुत्र सतिंदर कुमार और रिदम उर्फ कुकू पुत्र गौतम निवासी सोढल नगर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्टल, मैगजीन, 4 जिंदा रौंद 7.65 एमएम और एक चाकू बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि रिदम के खिलाफ 4-6-2023 को भी एक मामला दर्ज हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना 8 में मुकद्दमा नंबर 183 तिथि 22-9-2024 अ/ध 115 (2), 191 (3), 190 बीएनएस 25, 27/54/29 आर्म एक्ट में दर्ज किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...