Jalandhar News: अब जानवरों को चुराने लग गए चोर, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

एक माह में चौथी वारदात, पुलिस नहीं कर पाई एक भी मामला ट्रेस

जालंधर, ENS: चोरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं गांव उगी में भैंसे चोरी होने की घटना सामने आई है। जिसको लेकर पीड़ित ने प्रशासन पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाते हुए भैसें ढूंढने वाले को नगद ईनाम देने का ऐलान किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरविंदर सिंह ने बताया कि गांव में एक माह में 4 से 5 बार चोरी हो चुकी है। कई बार चोरी की शिकायतें दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि अब उनके जानवर चोरी हो गए। पीड़ित ने कहा कि वह दो दिन पहले वह किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान चोर गाड़ी में लोड करके उनकी 2 भैंस लेकर फरार हो गए। जिनकी कीमत एक लाख रुपए के करीब है। पीड़ित ने कहा कि वह खुद काला संघा से जालंधर रोड तक ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं पता चल पाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना हैकि प्रशासन द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। जिसके बाद अब पीड़ित ने भैंसे लौटाने वाले के लिए एक लाख रुपए का नगद ईनाम रखा है। वहीं दूसरी ओर उगी के चौंकी इंचार्ज जसपाल सिंह का कहना हैकि उन्हें हरविंदर सिंह की ओर से भैंस चोरी होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते वह मौके पर पहुंचे है। पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर चौंकी इंचार्ज ने कहा कि इससे पहले उनके रिश्तेदार चाचा के घर चोरी की घटना हुई थी। उस दौरान मौके से डंप उठाकर चोरों को काबू करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अभी तक चोरों पुलिस गिरफ्त से बाहर है।  

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...