JalandharJalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को तेज...

Jalandhar News: देवी तालाब मंदिर के बाहर NRI की पत्नी को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर, ENS: देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारी को रात को एनआरआइ की पत्नी दान देने के बाद मंदिर माथा टेक कर निकलने लगी तो तेज रफ्तार एक्सयूवी कार चालक ने उसे टककर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थाना 8 की पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पैदल सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार कार चालक कुचल कर फरार हो जाता है। थाना 8 के जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार चालक महिला को टक्कर मार भाग गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि रिया अपने बच्चों, भाई और पारिवारिक सदस्यों के साथ रात का खाना खाने के बाद देवी तालाब मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को दान देने आई थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी बहन रिया ने पहले भिखारी को भीख देने के बाद मंदिर के बाहर माथा टेक सड़क पार कर रही थी कि दोआबा चौक की ओर से तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी नंबर 4559 ने उसकी बहन को टक्कर मार दी और टांडा गेट की तरफ भाग गया। पीड़ित ने के मुताबिक, ये सब इतने कम समय में हुआ कि उसे उसने बताया कि हादसे के बाद उसे कुछ समय नहीं आया। वह कार चालक के पीछे जाने लगा लेकिन कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। जांच अधिकारी एसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है और उसके पति के विदेश से लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...