JalandharJalandhar News: पाकिस्तानी महिला के वीजा की बढ़ी अवधि, जांच के लिए...

Jalandhar News: पाकिस्तानी महिला के वीजा की बढ़ी अवधि, जांच के लिए पुलिस कार्यालय पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। दरअसल, भारत की से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद से पंजाब में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। कपूरथला, अमृतसर, मोगा में शादी-विवाह में पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं पाकिस्तान से आए टूरिस्ट को भी वतन वापिस जाने के आदेश जारी हो चुके है। इस दौरान भारत में लंबे समय से रह रहे पाकिस्तानियों के वीजा की जांच की जा रही है।

हाल ही में पाकिस्तान परिवार के 6 सदस्यों के वीजा की अवधि दिल्ली हेडक्वार्टर से 6 माह के लिए बढ़ाई गई थी। वहीं पाकिस्तानी लड़की ने वेस्ट हलके के नौजवान से 10 साल पहले शादी की थी। जिसके बाद से वह यहीं पर रही है। इस दौरान आज पुलिस दफ्तर में पासपोर्ट की जांच के लिए परिवार पहुंचा। जहां पाकिस्तानी लड़की की वीजा अवधि दिल्ली हेडक्वार्टर से 5 साल के बढ़ा दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि पाकिस्तानी लड़की सोनिया की शादी भारतीय लड़के के साथ 10 साल पहले हुई थी।

दोनों के एक बेटा भी है। भारत-पाकिस्तान के हालातों को ध्यान में रखते हुए आज सोनिया के परिवार को जांच के लिए बुलाया गया था। जहां परिवार के वीजा की अवधि दिल्ली हेडक्वार्टर से 5 साल के लिए बढ़ा दी गई है। पूछताछ में सामने आया है कि सोनिया हाल ही में परिवार से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी। जिसके चलते आज उससे इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान सोनियां को कुछ हिदायतें जारी करते हुए पुलिस के साथ सहयोग देने के लिए कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...