JalandharJalandhar News: व्यक्तियों ने बैल को बुरी तरह से पीटा, वीडियो वायरल

Jalandhar News: व्यक्तियों ने बैल को बुरी तरह से पीटा, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस अधिकारी बोले- डेयरी मालिक के खिलाफ निकाला जा रहा है नोटिस

जालंधर, ENS: जमशेर खास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 से 4 व्यक्ति बेजुबान बैल की बेरहमी से मार धाड़ कर हत्या कर देते है। इस वीडियो के वायरल होते ही जमशेर सहित आसपास के लोग थाना जमशेर में इकठ्ठा हुए और बैल को मारने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को कार्यवाही करने की अपील की। वहीं सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग भी जमशेर थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कब की है इसके बारे में पुलिस पता लगवा रही है। वहीं गोविंद गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होने की उन्हें सूचना मिली थी। जिसमें घुम्मन डेयरी फार्म के अंदर बेजुबान बैल को बुरी तरह से पीटा गया। इसी मामले को लेकर उनके संगठन के लोग थाना जमशेद में एकत्रित हुए और बैल को पीटने की वायरल वीडियो पुलिस को दिखाई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को सनातन धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर डेयरी फार्म वालों ने बताया कि वीडियो एक साल पुरानी है। हिंदू नेता का कहना है कि अगर एक साल पहले किसी ने बेरहमी से जानवर का कत्ल किया हो तो क्या पुलिस उसे पर कार्रवाई नहीं करती। हिंदू नेता का कहना है कि वायरल वीडियो को लेकर आरोपियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले को लेकर जमशेर थाना सदर के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गोविंद गौ रक्षा दल के नेता ने सूचना दी कि जमशेर डिवीजन के बीच डेयरी फार्म पर एक बैल को बुरी तरह से पिटा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम नेता के साथ उक्त डायरी फॉर्म पहुंची, जहां की वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने कहा कि वीडियो में एक बैल को प्रवासी लोगों द्वारा पीटा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर डेयरी प्रधान परमिंदर घुमन से बात की गई तो उन्होंने वीडियो दो साल पुरानी बताई। उन्होंने बताया कि बैल को मारने वाली घटना घुम्मन डेयरी की है। प्रधान ने बताया कि बैल आते-जाते लोगों पर हमला कर देता था। इस दौरान बैल ने एक प्रवासी पर हमला करते हुए उसकी बाजू या टांग तोड़ दी थी। इसी गुस्से के कारण प्रवासी लोगों ने बैल को पीटा था। प्रधान ने कहा कि जिन प्रवासी लोगों ने बैल को पीटा था वह लोग अपने गांव चले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी 2 साल में एक बार आते हैं और फिर वापस चले जाते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और इस मामले को लेकर नोटिस भी निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह घटना घुम्मन डायरी में हुई है और शिकायत दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता को कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...