JalandharJalandhar News: Mexico में हुए Street Child World Cup में खिलाड़ियों ने...

Jalandhar News: Mexico में हुए Street Child World Cup में खिलाड़ियों ने जीता Silver Medal, सांसद चब्बेवाल ने किया ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के गांवों से ताल्लुक रखने वाले 10 किशोर खिलाड़ियों ने मैक्सिको में हुए 5वें स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप (SCWC) में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रही रुरका कलां के यूथ फुटबॉल क्लब (YFC) के ये उभरते खिलाड़ी फाइनल में ब्राज़ील से 4-2 से हार गए, पर सात-सीड टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने में सफल रहे। यह टूर्नामेंट लंदन स्थित चैरिटी स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य गली-मोहल्लों से जुड़े बच्चों के प्रति समाज में मौजूद भेदभाव को खेलों के माध्यम से दूर करना है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर अनवर अली की कोचिंग में इस टीम ने अर्जेंटीना, मिस्र, मलेशिया और मेज़बान मैक्सिको जैसी मजबूत टीमों को हराया। टीम में सिलास सिद्धू, अर्शदीप, जशनप्रीत, राजन जख्खू, समीर, रमिंदर सिंह, सैम मसीह और आकाश जैसे होनहार खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने फुटबॉल की महाशक्ति माने जाने वाले अर्जेंटीना को 2-0, इंडोनेशिया को 3-1 और मेजबान मेक्सिको को 6-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में एक बार फिर मिस्र के सामने कड़ी चुनौती थी, जिसे 1-0 से पार कर भारत ने फाइनल का टिकट कटाया।

खिताबी मुकाबले में भारत का सामना फुटबॉल की नर्सरी कहे जाने वाले ब्राजील से हुआ। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय जांबाजों ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन अंततः 2-4 के स्कोर से ब्राजील विजयी रहा और भारत ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। वहीं मामले की जानकारी देेत हुए अनवर अली ने कहा, “यह नौजवान खिलाड़ियों के लिए बहुत यादगार यात्रा रही। हालांकि हम पहला स्थान लेना चाहते थे, पर वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना भी खिलाड़ियों के लिए बड़ी हिम्मत की बात है।”

YFC रुड़का कलां के संस्थापक गुरमंगल दास सोनी ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने सिर्फ़ जलंधर ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, “पंजाब के गांवों से आने वाले ये युवा विश्व स्तर पर मंच हासिल करके साबित कर चुके हैं कि मेहनत और हौसले से हर सपना पूरा किया जा सकता है।” खिलाड़ी सिलास सिद्धू ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना उसका सपना था। मैचों के साथ-साथ टीम ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। टीम सदस्यों ने कहा कि खेल सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि सीखने और लोगों को एक साथ लाने का माध्यम भी है। उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में होशियारपुर के सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने खिलाड़ियों के लिए ₹5 लाख के नगद इनाम की भी घोषणा की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...