Jalandhar News: Bus Stand के सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, एक गिरफ्तार

जालंधर, ENS: महानगर में अवैध लॉटरी की दुकानें खुलने का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन सट्टेबाज किसी ना किसी इलाके में अवैध लॉटरी की दुकानें खोलने से गुरेज नहीं कर रहे। हालांकि पुलिस इन सट्टेबाजों पर कार्रवाई करती है, लेकिन उसके बावजूद सट्टेबाज दुकानें खोलने से बाज नहीं आते।

अगर बस स्टैंड के इलाके की बात करें तो कई महीनों से दड़े सट्टे का अवैध कारोबार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा था। इसी कड़ी में जब बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज एएसआई महिंदर सिंह को सूचना मिली कि बस स्टैंड के गेट के बाहर एक सट्टेबाज लोगों से सरेआम दड़ा सट्टा लगवा रहा है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगत सिंह पुत्र सुरिंदर पाल निवासी लेबर कालोनी, गढ़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दड़े सट्टे की पर्चियां और नगदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में बैठे अन्य सट्टेबाजों में भगदड़ मच गई।

बता दें कि शहर के कुछ इलाकों में सट्टेबाज फिर से सक्रिय हो चुके है, जिन्होंने अवैध रूप से लॉटरी की दुकानें खोल रखी है। सूचना मिली है कि चरणजीतपुरा, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), पुरानी सब्जी मंडी, शेखां बाजार, फोकल प्वाइंट, गदईपुर और बस्तीयाद क्षेत्र में सरेआम अवैध लॉटरी की दुकानें खुली हुई है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खड़े कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...