Jalandhar News: 2 अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर Police की Raid, संचालकों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

76 लोगों केंद्र से करवाया मुक्त, बंदी बनाकर की जाती थी मारपीट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समराय और जमशेर में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर दबिश दी। जहां भारी संख्या में लोगों को मुक्त करवाया गया। पुलिस ने शाहकोट क्षेत्र में दो अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी करके 76 लोगों को छुड़वाया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बाबा दीप सिंह वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर दबिश दी। जहां से 47 लोगों को छुड़वाया गया। इस मामले में मकान मालिक और सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई गांव बाजवा कलां के टर्निंग प्वाइंट नशा मुक्ति केंद्र में की गई। जहां से 29 लोगों को छुड़वाया गया। आरोपियों के खिलाफ शाहकोट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार, शाहकोट शहर और इसके आस-पास के अन्य नशा मुक्ति केंद्रों की भी जांच और वेरिफिकेशन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि अवैध केन्द्रों में रखे गए व्यक्तियों को बंदी बनाकर रखा जाता था, उनके साथ मारपीट की जाती थी तथा कई लोगों को 7 महीने से अधिक समय तक जबरन कैद में रखा जाता था। लोगों को यहां से बचाकर मकान मालिक और सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु aggarwal ने कहा कि जालंधर प्रशासन पूरी ताकत के साथ जिले से नशे को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जहां प्रशासन अवैध नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है, वहीं नशे पर निर्भर लोगों के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध नशा मुक्ति केन्द्रों को बंद करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी। डा.अग्रवाल ने बताया कि इससे पहले जिला प्रशासन ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जमशेर और समराय में अवैध रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्रम अनुसार: 34 और 103 लोगों को छुड़ाया था। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी के लिए जिला नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिलानिवासी नशे से संबंधित किसी भी तरह की गतिविधि की जानकारी पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779-100-200 पर सांझा कर सकते है। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे केंद्र न केवल कानून का उल्लंघन करते है बल्कि मरीजों की जान को भी खतरे में डालते है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img