JalandharJalandhar News: एक बार फिर से Property के दामों में होंगी बढ़ौतरी

Jalandhar News: एक बार फिर से Property के दामों में होंगी बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में मान सरकार द्वारा राज्यभर में हाल ही में रैवेन्यू कुलैक्शन बढ़ाने को लेकर प्रापर्टी के कलैक्टर रेट बढ़ाए गए थे। वहीं जालंधर में भी 24 अगस्त 2024 को प्रापर्टी के कलैक्टर रेटों में 10 से लेकर 70 प्रतिशत की बेतहाशा बढ़ौतरी की गई थी। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर से जिले में कलैक्टर रेटों में इजाफा किया जाने वाला है, जिससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ना तय है। इस बार कलैक्टर रेटों में बढ़ौतरी पंजाब डिवैल्पमैंट कमिशन (पी.डी.सी.) की सिफारिशों पर की जा रही है, जिसको पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सितम्बर 2023 में केंद्रीय नीति आयोग की तर्ज पर पंजाब का अपना विकास पैनल पी.डी.सी. गठित किया है।

पी.डी.सी. राज्य की विकास ज़रूरतों का समर्थन करने और रंगला पंजाब के राज्य के विज़न को हकीकत में बदलने के लिए एक स्वतंत्र “कार्रवाई-आधारित थिंक टैंक” कहा जा रहा है। उक्त पी.डी.सी. सीधे पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करता है और इसे एक ऐसे निकाय के रूप में देखा जाता है। गत महीने ही जिला में नए कलैक्टर रेट लागू होने के बाद लिस्टें पी.डी.सी. के पास पहुंची, जिन्हें रिव्यू करने के बाद पी.डी.सी. ने अनेक इलाकों के कलैक्टर रेट पुन: बढ़ाने का फरमान डिप्टी कमिश्नर को जारी किया है। परंतु राहत की बात यह है कि वर्ष 2024-25 के लिए चंद दिनों पहले लागू किए गए नए कलैक्टर रेटों के बाद अब पूरे जिले में नए कलैक्टर रेटस लागू नहीं किए जाएंगे, बल्कि जिला से संबंधित तहसीलों व सब-तहसीलों से संबंधित केवल उन चुनिंदा क्षेत्रों की प्रापर्टी के कलैक्टर रेट बढ़ेंगे जिन को बढ़ाने की सिफारिश पी.डी.सी. ने की है।

इस सूची में शामिल प्रापर्टियों में शहरी व ग्रामीण की रेजिडैंशियल जमीनों के अलावा, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल जोन व एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है। पी.डी.सी. की सिफारिशें आने के बाद जिला की सभी तहसीलों व सब-तहसीलों ने तुरंत इन आदेशों पर काम करके नई व संशोधित कलैक्टर रेट फाइनल कर दिए है और नए कलैक्टर रेटों को अप्रूवल के लिए डिस्ट्रिक्ट रैवेन्यू ऑफिसर के माध्यम से डिप्टी कमिश्नर को अप्रूवल के लिए भेज दिया है। लेकिन बेहद हैरानीजनक है कि पी.डी.सी. ने जिला से संबंधित अनेक इलाकों के प्रापर्टी रेट बढ़ाने की 50 प्रतिशत से लेकर 200 प्रतिशत तक की सिफारिशें भेजी हैं, अगर इन सिफारिशों का अाकलन करें तो अगर शहर में किसी एरिया में प्रापर्टी के कलैक्टर रेट 100000 रुपए मरला है तो यह बढ़कर 300000 रुपए हो जाएंगे।

पी.डी.सी. की तरफ से सिफारिश किए कलैक्टर रेट में अर्बन एस्टेट फेस-1-2 (4 मरला) में कमर्शियल प्रापर्टी जोकि वर्ष 2024-25 के बढ़ाए कलैक्टर रेटों में 10.50 लाख रुपए प्रति मरला की गई थी अब प्रस्तावित रेटों में 3.50 लाख रुपए प्रति मरला बढ़ाकर कलेक्टर रेट 14 लाख रुपए कर दिए गए हैं। इसी तरह नई सब्जी मंडी की कमर्शियल प्रापर्टी के रेट 2024-25 के कलैक्टर रेटों को बढ़ाने के बाद 9.20 लाख रुपए रखा गया था उसे बढ़ाकर 9.50 लाख रुपए किया जा रहा है। ऐसे ही कादियांवाली में एग्रकल्चर प्रापर्टी जिसका रेट 31.50 लाख रुपए प्रति एकड़ किया गया था उसे पी.डी.सी. की सिफारिश के बाद 8.50 लाख रुपए बढ़ाकर 40 लाख रुपए करना प्रस्तावित है। ऐसे ही किंगरा गांव में कमर्शियल प्रापर्टी जिसका मौजूदा समय में कलैक्टर रेट 3 लाख रुपए प्रति मरला रखा था उसे अब बढ़ा कर 4 लाख रुपए प्रति मरला किया जाना है।

 

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...