JalandharJalandhar News: PunBus यूनियन ने खोला मोर्चा, दी अनिश्चितकाल के लिए 'चक्का...

Jalandhar News: PunBus यूनियन ने खोला मोर्चा, दी अनिश्चितकाल के लिए ‘चक्का जाम’ की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पनबस-पीआरटीसी ठेका कर्मचारियों की देशभगत यादगार हाल में हुई राज्यस्तरीय कंवेंशन में सरकारी बसों के चक्का जाम की चेतावनी दी गई है। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि तुरंत प्रभाव से लंबित मांगों को हल नहीं किया गया तो 21 अक्तूबर से राज्य भर में सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इसी क्रम में राज्यभर में रोष प्रदर्शनों का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा व जिला स्तर पर रोष रैलियां की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की कथनी व करनी में अंतर बताते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि हर बार भरोसे का लालीपॉप देकर उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा विचार-विमर्श करके चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है व इस दौरान पब्लिक की परेशानी के लिए विभागीय नीतियां जिम्मेदार होगी। इस मौके यूनियन के सीनियर मीत प्रधान दलजीत सिंह डल्लेवाल, चानण सिंह चन्ना, सतपाल सिंह, गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि यूनियन को आश्वासन दिलाने के बावजूद उन्हें पक्का करने के प्रति कोई कदम नहीं उठाए गए। यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग उम्मीद के मुताबिक लाभ दर्ज नहीं कर पा रहा। क्योंकि विभागीय नीतियों से प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिल रहा है। बस अड्डों में प्राइवेट ट्रांसपोटर्स को लाभ वाले काऊंटर टाइम देने का विरोध जताया गया।

उन्होंने कहा कि सरकारी बसों को कम यात्री संख्या वाले टाइम देकर विभाग को खोखला किया जा रहा है। यूनियन के सरप्रस्त कमल कुमार, प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल, प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि 21 से सरकारी बसों का अनिश्चितकालीन समय के लिए चक्का जाम किया जा रहा है। क्योंकि सरकार उनकी मांगों को ठंडे बस्ते डाल दिया है। सरकार को कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने के लिए उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों के निवासों का घेराव किया जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में सरकारी कार्यक्रमों के दौरान काले झंडों के साथ मंत्रियों का विरोध किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...