Jalandhar News: पंजाब रोडवेज के कर्मियों ने खोला मोर्चा, बस अड्डे को किया बंद, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज के कर्मियों में एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कच्चे मुलाजिमों ने कहा कि उन्हें 2 माह से सैलेरी नहीं मिली। इसके रोष में रोडवेज के दोनों गेट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि अब तीसरा महीना शुरू हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने कहा कि 18 डिपो में से कुछ डिपो के कर्मियों को सैलेरी मिल गई है, लेकिन अन्य डिपो के कर्मियों को सैलेरी नहीं मिली। इस मामले को लेकर सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कर्मियों ने दोनों गेट के आगे बसे लगाकर धरना लगा दिया है। कर्मियों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों द्वारा अगला आदेश नहीं आता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान कर्मियों द्वारा प्राइवेट बसों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा।

जनरल सैकेटरी रणजीत सिंह ने कहा कि कर्मियों की सैलेरी पिछले 2 माह से नहीं दी गई और अब तीसरा महीना शुरू हो गया। ऐसे में घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। जनरल सैकेटरी ने कहा कि आज 20 फरवरी हो गई है, अभी तक सैलेरी नहीं डाली गई। जिसके चलते आज 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी अड्डे और डिपो बंद किए गए है। अगर आज सैलेरी कर्मियों के खाते में नहीं डाली गई तो कल फिर से धरना लगाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को धरना लगाने का उनके द्वारा ऐलान किया गया था, जिसे बीते दिन स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...