Jalandhar News: सुपुर्द ए खाक किए गए पूरन शाहकोटी, कलाकारों की आंखे हुई नम, देखें Live

जालंधर, ENS: मास्टर सलीम के पिता व उस्ताद पूरन शाह कोटी को आज सुपुर्द ए खाक किया गया। दरअसल पूरन शाहकोटी की अंतिम इच्छा थी कि मुझे श्मशानघाट ना ले जाया जाएं और मुझे सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार प्लाट नंबर 13, केपी नगर नजदीक देओल में 12 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। सुपुर्द-ए-खाक से पहले उनके शव को घर से बाहर लाया गया और सभी को उनके आखरी बार दर्शन करवाए गए।

जिसके बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान शाहकोटी के दर्शन करने पर सभी कलाकारों की आंखे नम हो गई। शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने के लिए एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, गायक हंसराज, युवराज हंस, गुरलेज अख्तर, फिरोज खान, कंठ कलेर, मुकेश अनायत, सचिन अहूजा, जी-खान, राय जुझार, अफसाना सहित कई दिग्गज कलाकार पहुंचे।

इस दौरान मीडिया के सामने मास्टर सलीम आज फिर से भावुक हो गए और वह पिता को याद करते हुए रोने लगे। वहीं गायक सलीम ने मीडिया से अपील की कि उनके पिता की अंतिम रस्में और सुपुर्द ए खाक करने की वीडियोग्राफी न की जाए। जिसके बाद मीडिया को बाहर ही रुकने को कहा गया है। पंजाबी सिंगर राय जुझार ने बताया कि वह बहुत सॉफ्ट बोलते थे। कई बार दबका मारते तो इनका प्यार छिपा होता है। दबका भी सिखाने के लिए मारते थे। बड़े-बड़े आर्टिस्ट उन्होंने इंडस्ट्री को दिए है। यह घाटा कभी पूरा नहीं होगा। मैं डेढ़ साल पहले उनसे मिला था।

इसके अलावा सिंगर जसबीर जस्सी भी उस्ताद शाहकोटी के शागिर्द रह चुके हैं। उनके निधन पर जस्सी ने कहा- मैंने उस्ताद पूरण शाहकोटी को अपना उस्ताद धारण किया। उनके साथ मेरी हर मुलाकात पहली मुलाकात जैसी होती थी। गुरु का चले जाना बहुत दुखदायी होता है। मुहब्बत के उस्ताद पूरण शाहकोटी अपनी उस्तादी की महक फैलाकर चले गए। एक युग चला गया। शाहकोटी के निधन पर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा- पूरण शाहकोटी उन नेक रूहों मैं से एक थे, जिन्होंने अपनी पूरी लाइफ म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा दी, जो अब वापिस नहीं आएंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...