Jalandhar News: 2 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंगों के कामकाज पर लगी पाबंदी

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं देर रात से पाकिस्तान की ओर से मिसाइले और ड्रोन से हमले किए जा रहे है। जिसके भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई करते हुए हवा में ही नष्ट किया जा रहा है। इस हमले में कोई जानी नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं शहर में अलर्ट जारी है। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से रात से लेकर सुबह तक हो रहे हमलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है।

निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने भी आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में कहा गया है कि शहर में दो मंजिला से ज्यादा ऊंची कमर्शियल बिल्डिंगों में कामकाज पर पूर्ण पाबंदी रहेंगी। निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को यह आदेश सुनिश्चित करने को कहा है कि ऊंची कमर्शियल बिल्डिंगें बंद रखी जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई ड्रोन आपके निकट दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो उसके पास न जाएं। इसमें विस्फोट होने से क्षति हो सकती है। ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 या जिला प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...