Jalandhar News: इस गुरुद्वारा में हुई बेअदबी, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात के अंतगर्त आते जंडियाला में युवक द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामल को लेकर जंडियाला पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत के अनुसार पिछले दिनों प्रवासी (बिहार) व्यक्ति के बच्चे की जंडियाला मंजकी गुरुद्वारा बाला सिद्ध को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें 16 से 17 साल के युवक गुरु ग्रंथ साहिब के पास से होकर कुछ दूरी पर जाकर पेशाब कर देता है। इसके बाद युवक द्वारा पेशाब करने के बाद हाथ नहीं धोए बल्कि वहीं गंदे हाथ उसने गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को लगा दिए। इस दौरान युवक जब बेअदबी करके जाने लगा तो जाते समय वहां पर पड़े प्रसाद के डिब्बे में उसने मच्छर मारने वाली हिट स्प्रे कर दी। पुलिस शिकायत के अनुसार इन गुनाहों को युवक ने खुद माना है। जिसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक कमेटी द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एएसआई अवतार सिंह ने दोषियों के खिलाफ 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिंहों ने बताया कि इस मामले को लेकर अकाल तख्त के हुकमों के अनुसार बेअदबी की जिम्मेदार प्रबंधक कमेटी और ग्रंथी की भी होगी। उन्होंने कहा कि काफी समय बीत जाने के बाद प्रबंधक कमेटी मौके पर अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंची। जिसके बाद सिंहों ने फैसला लिया है जब तक नई कमेटी नहीं तैयार हो जाती तब तक सेवादार भाई जोगिंदर सिंह, दलबार सिंह, मेजर सिंह सहित कुछ अन्य सिंह साहिबान गुरुद्वारा की सेवा करेंगे। ऐसे में अगर गुरुद्वारा में कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी इन सिंह साहिबानों की होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...