JalandharJalandhar News: सफाई कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, भड़की यूनियन ने की...

Jalandhar News: सफाई कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, भड़की यूनियन ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

“सज्जा पैर जुत्ती दा खोखर साला कुत्ती दा” के लगे नारे, पढ़ें पूरा मामला

जालंधर, अनिल वर्माः एक तरफ शहर में दीपावली की तैयारियों के लिए लोग बाजारों में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं वहीं अब नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों से कूड़े की लिफ्टिंग का काम काज ठप्प कर दिया गया है। यूनियन द्वारा आज सुबह ही सभी दफ्तरों में काम कर रहे अधिकारियों को काम बंद करने तथा दफ्तरों को ताला लगाने के लिए कह दिया था। जिसके बाद सारे दफ्तर खाली हो गए और यूनियन नेता भारी संख्या में सहायक कमिशनर राजेश खोखर तथा कमिशनर गौतम जैन के दफ्तरों के बाहर धरना लगा कर नारे बाजी कर रहे थे इस दौरान यूनियन नेता पवन बाबा, विक्की सहोता, अशोक भील ने आरोप लगाया कि नगर निगम में पांच कमिशनर तैनात है मगर यहां चल रहे करोड़ों रुपयें के घोटालों को रोकने की बजाए घोटाला करने वालों को शह दी जा रही है। यूनियन नेता पवन बाबा ने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिसका मुख्य कारण सूपर सक्शन मशीन है जोकि न तो सही तरह से काम कर रही है और न ही कोई इसे चलाने वालों की कोई ज्वाबदेही है। नगर निगम की तरफ सूपर सक्शन मशीन का 16 करोड़ रुपये का बिल बकाया है जिसमें डेढ़ महीने का 4 करोड़ रुपये नया बिल बनाया गया है। यह सारा पैसा अधिकारियों की मिलीभगत से जारी किया जा रहा है। इसी के साथ जो कूड़े उठाने के लिए टिप्पर एवं ट्रालियां 80 वार्डों से कूड़ा इक्कठा करके डंप पर ले जाती है उन्हे पेट्रोल देने से इंकार कर दिया गया है। इसमें बड़े स्तर पर अन्य वार्डों में तैनात इंस्पैक्टरों की दखलअंदाजी है। मुलाजिमों द्वारा अपनी मांगों के लिए कई बार सहायक कमिशनर राजेश खौखर तथा कमिशनर गौतम जैन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई गई मगर किसी ने इन समस्याओं को हल करने की बजाए यूनियन तथा शहरवासियों के आगे सरकार का अक्स खराब करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। यूनियन नेता अशोक भील तथा विक्की सहोता ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि उस अफसर है जो सरकार का अक्स खराब कर यूनियन की मांगों तथा समस्याओं को नजरअंदाज करता है। उन्होने कहा कि जब तक यूनियन की सभी समस्याओं को हल नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...