JalandharJalandhar News: किसानों के हक में सड़कों पर उतरा शिरोमणि अकाली दल,...

Jalandhar News: किसानों के हक में सड़कों पर उतरा शिरोमणि अकाली दल, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग के मामले में जहां आप पार्टी और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्योप लगा रही है। वहीं कांग्रेस के बाद अब अकाली दल भी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर गई है। इसी के चलते आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। अकाली दल का यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे किया गया। जहां शिअद के कुलवंत सिंह मन्नन की अगुवाई में किसानों की धान और लिफ्टिंग के मामले में डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल को मांग पत्र सौंपा। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब सरकार की मदद नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें पहले से ज्ञात था। इसकी वजह बताते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि क्योंकि उनका केंद्र के साथ संघर्ष जारी है। नेता का कहना है कि केंद्र से एमएसपी को लेकर काफी समय से बात चल रही है। वहीं पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीएम भगवंत मान को पता था कि आने वाला समय किसानों के लिए संघर्ष से भरा रहेंगा। ऐसे में उन्हें पहले से ही किसानों को लेकर पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे। वहीं उन्होेंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 हजार करोड़ रुपए पंजाब सरकार को दिए जा चुके है, ऐसे में अब दोनों सरकारों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। वहीं केंद्र पर हमला बोलते हुए नेता ने कहा कि पीएम मोदी सरकार बदले की राजनीति पर उतर गई है। अकाली दल ने आने वाले दिनों को लेकर जारी संघर्ष के बारे में कहा कि उनका किसानों के प्रति संघर्ष जारी रहेंगा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में किसान जिंदा है तो ही हम सभी जिंदा रह सकते हैं।

बता दें कि पंजाब में धान खरीद और डीएपी खाद की कमी को लेकर 5 नवंबर यानी आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा पूरे राज्य में प्रदर्शन का ऐलान किया था। शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से 5 नवंबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के आदेश दिए थे। भूंदड़ ने कहा था कि इससे सरकार को नींद से जगाने की कोशिश की जाएगी। पंजाब में धान की खरीद न होने से पूरे पंजाब के किसानों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पंजाब भर में किसान अपना माल बेचने के लिए लगातार 15-20 दिन से मंडियों में बैठे हैं, लेकिन न तो खरीद हो रही है और न ही उठान की व्यवस्था ठीक से हो रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...