Jalandhar News: ग्रेनेड हमले में एनकाउंटर को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा, सच्चाई आई सामने, देखें वीडियो

थाना बिलासपुर चौकी इंचार्ज का आया बयान

जालंधर, ENS: गांव रायपुर रसूलपुर ग्रेनेड हमले में आज देहात पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर किया है। इस मामले में भले ही देहात पुलिस पीठ थपथपा रही है, लेकिन घटना को लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, एनकाउंटर मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनेड हमले के तार हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर से जुड़े हुए निकले। जहां देर रात पंजाब पुलिस की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां गांव रामपुर बीटा में पहुंची। पंजाब पुलिस ने लोकल पुलिस की मदद से 18 साल के हार्दिक कंबोज को हिरासत में ले लिया और उसे अपने साथ ले आई। बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस हार्दिक को एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज मामले में अपने साथ ले गई। दरअसल, पंजाब में होने वाले ग्रेनेड हमले में अब लगातार यमुनानगर के कई बार लिंक सामने आ चुके हैं। इससे पहले गुरदासपुर ग्रेनेड हमले के मामले में यमुनानगर के गांव खारवन के हरप्रीत से जुड़े हुए निकले थे, वहीं अब जालंधर के गांव रायपुर रसूलपुर में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के गांव रामपुर बीटा से जुड़े हुए निकले। गांव रामपुर बीटा में पहुंची पुलिस 10 के करीब गाड़ियों को देख गांव के लोग भी हैरान हो गए। क्योंकि इसमें ज्यादातर लोग हथियारों से लैस और सिविल वर्दी में भी थे। गांव में पहुंचते ही पुलिस हार्दिक कंबोज के घर पुलिस पहुंची और उसको पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। इस मामले को लेकर थाना बिलासपुर इंचार्ज का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हार्दिक कंबोज पंजाब पुलिस का वांटेड था और उसके खिलाफ जालंधर पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस के एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी ढाई से 3 घंटे तक बिलासपुर थाने में रहे। इस दौरान थाना छावनी में तब्दील हो गया, लंबी पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस हार्दिक कंबोज को सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बिठाकर अपने साथ ले गई। गाड़ी में ड्राइवर के साथ रुमाल से मुंह ढक रहे SP मनप्रीत ढिल्लों है उनके साथ तमाम पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी। इस घटना को लेकर जालंधर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि जब आरोपी ने ग्रेनेड से हमला किया था तब आरोपी के पास एक वेपन भी था जिसे बरामद करने के लिए आरोपी को गांव में लाया गया।लेकिन जब पुलिस द्वारा आरोपी से वेपन रिकवर करना चाहा तो आरोपी ने इस वेपन से पुलिस पर गोली चला दी इसके बाद आरोपी का एनकाउंटर किया गया और रोटी के दाएं टांग में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इसे एक 32 बोर का पिस्टल रिकवर किया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा रिकवरी करते समय आरोपी ने पहले पिस्तौल लेकर पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी इस पर गोली चलाई थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...