JalandharJalandhar News: गैंगस्टर विजय मसीह को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला...

Jalandhar News: गैंगस्टर विजय मसीह को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में SSP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

8 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: फिल्लौर के उच्ची घाटी इलाके में गैंगस्टर विजय मसीह नामी के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं इस मामले को लेकर हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि बीते दिन फिल्लौर में 326 केस में व्यक्ति वांटेड था। इस मामले में जब पुलिस उसे काबू करने गई तो उक्त व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार इकट्ठे कर लिए और पुलिस की ड्यूटी में बाधा डाली। इस दौरान उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें 3 से 4 पुलिस कर्मी को माइनर चोटे आई है। लेकिन उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को नहीं छोड़ा। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर बैकअप पर पुलिस फोर्स भेजी गई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मामले को कंट्रोल में कर लिया। एसएसपी ने कहा कि इस घटना में उन्होंने 8 महिला और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि अटेम्प्ट टू मर्डर की एफआईआर अलग से दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर पर अटेम्प्ट टू मर्डर सहित एनपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज है। एसएसपी ने कहा इसके अलावा आर्म्स एक्ट सहित 20 से 25 मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान आरोपी ने छत के सहारे से भागने की कोशिश भी की और भागने के दौरान गिरने से आरोपी के चोटे भी आई है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के कुछ चोटे आई है, जिसके चलते उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के कब्जे से शार्प वैपन भी बरामद किए गए है। उन्होंने कहा फिल्लौर पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद की गई कार्रवाई की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी गोराया और फिल्लौर की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है। सएसपी ने कहा कि आरोपी द्वारा ड्रग्स के जरिए बनाई गई संपति फ्रीज ही नहीं जब्त भी की जाएगी। बता दें कि बीते दिन गैंगस्टर को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया था। इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे, लेकिन पुलिस द्वारा गैंगस्टर को काबू कर लिया गया। आरोपी पिछले काफी समय से पंजाब के अलग-अलग इलाकों में नशा तस्करों के साथ साथ हथियारों की सप्लाई कर रहा था और वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...