Jalandhar News: SBI का ATM काटकर स्विफ्ट कार सवार 13.82 लाख की नगदी लेकर हुए फरार

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं कैंट के निकटवर्ती दीपनगर राम बाग के निकट बैंक के एटीएम को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अल सुबह 2:45 बजे स्विफ्ट कार में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार 2 लुटेरे आए और एटीएम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए।

इस दौरान लुटेरों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया। कैमरों पर स्प्रे होने के कारण आगे की घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड नहीं हो पाई। लुटेरे एटीएम को काटकर उसमें से 13 लाख 82 हजार 800 रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट तथा उप चौकी परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से लूट की घटना की सूचना मिली थी। कि एटीएम को काटकर 13.82 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक लुटेरे स्विफ्ट कार में आए थे और वारदात के बाद जालंधर-अमृतसर हाईवे की तरफ निकल गए। एसीपी का कहना है कि रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...