Jalandhar News: Verka Milk Plant के पास भयानक हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

लुटेरों ने गन प्वाइंट पर तेल से भरी महिंद्रा पिकअप को लूटा था, मालिक ने पीछा कर पकड़ा तो हुआ हादसा

जालंधरः लाडोवाली वाली रोड पर तेल की बोतलों से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी के चालक को गन प्वाइंट पर लेकर दो लुटेरों ने गाड़ी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद चालक ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। गाड़ी के मालिक ने जीपीएस की लोकेशन देखकर गाड़ी का पीछा किया। लुटेरों ने जालंधर अमृतसर हाईवे पर डाल‌ ली। मकसूदां के पास स्थित वेरका मिल्क प्लांट के पास पीछा कर रहे गाड़ी मालिक ने अपनी महिंद्रा गाड़ी को देखा तो अपनी इनोवा गाड़ी उसके आगे लगा दी। जिसके बाद लुटेरों ने महिंद्रा गाड़ी से इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा गाड़ी पलट गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर लुटेरों की महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी पलट गई, जिसमें एक लुटेरे की मौत हो गई और दूसरा भागने में काम जब हो गया। गनीमत रही के इनोवा गाड़ी चालक बच गया। जानकारी देते हुए गाड़ी मालिक मानव ने बताया कि उनकी रेलवे स्टेशन के पास मंडी में दुकान है। उनकी महिंद्रा गाड़ी का चालक सामान लेकर आ रहा था तो दो लुटेरों ने लाडोवाली रोड पर उनसे गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। थाना एक के एसएचओ अजायब सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रोड को क्लियर करवाया। पुलिस ने लुटेरे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...