Jalandhar News: पहलगाम में टूरिस्ट पर 25 सालों में हुआ सबसे बड़ा पहला हमला, कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 विदेश नागरिकों सहित 26 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने जब से आर्टिकल 370 हटा है। इससे जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों में तेजी आई है और टूरिज्म को बढ़ावा मिला है। भारी संख्य में पर्यटक वहां जा रहे है। उन्होंने कहा कि 25 सालों में सबसे बड़ा पहला हमला है।

जिसमें खासकर चुनचुन कर हिंदुओं का टारगेट किया गया। यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इस घटना में पाकिस्तान का हाथ है। दरअसल, वह सीधे रूप से भारत पर हमला नहीं कर सकता, क्योंकि एफएटीएफ लगा हुआ है। ऐसे में अप्रत्यक्ष रूप से यह हमला पाकिस्तान की ओर से करवाया गया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई इंटरनेशल मंत्री या अधिकारी आता है और उस दौरान ऐसी घटना होना गलत मैसेज देने की बात है। इससे पहले जब अटैक हुआ था तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आए हुए थे। उन्होंने कहा कि टेरिस्ट अटैक को लेकर केंद्र चिंतित है, इसलिए देश के गृह मंत्री अमित शाह घटना का जायजा लेने के लिए गए है।

जहां वह लोगों से बात कर रहे है। उन्होंने कहाकि पहली बार है कि टूरिस्ट पर अटैक किया गया, इससे पहले फौजियों पर आतंकियों द्वारा हमला करने की कई बार घटनाएं सामने आ चुकी है। इसी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विदेशी दौरा बीच में छोड़कर देश वापिस आ रहे है और उनके द्वारा अटैक को लेकर मीटिंग रखी गई है। इस हमले को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सीएम भगवंत मान द्वारा हालातों को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। इस मामले को लेकर कालिया ने कहा कि 16 ग्रेनेड हमले के बाद अब दोबारा कोई ऐसी घटना ना हो, इसके लिए सीएम मान द्वारा रखी गई मीटिंग अच्छी बात का सकेंत है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...