JalandharJalandhar News: Richie Kaypee की मौत मामले में Vitara Car चालक का...

Jalandhar News: Richie Kaypee की मौत मामले में Vitara Car चालक का परिवार आया मीडिया के सामने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटन में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में क्रेटा कार चालक और विराटा कार चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं विराटा कार चालक का परिवार मीडिया के सामने आया और उसने घटना को लेकर अहम खुलासे किए। मामले की जानकारी देते हुए सुधा कपूर ने बताया कि माता रानी चौक में हुए हादसे के दौरान विराटा गाड़ी उनकी थी। उन्होंने कहा कि क्रेटा गाड़ी ने फॉर्च्यूनर से टकराई, जिसके बाद फॉर्च्यूनर घूमकर विराटा गाड़ी से टकरा गई।

इस घटना में उनके बच्चों को काफी चोटे आई और वह घटना में बेहोश हो गए। घटना के दौरान उनका बेटा, बेटी और बहू मौजूद थी। लोग ही तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि घटना को लेकर पहले पुलिस द्वारा क्रेटा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा था, लेकिन बीते दिन विराटा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है जोकि गलत है। सुधा कपूर ने बताया कि उन्हें भी रिची केपी के निधन का दुख है। लेकिन पुलिस द्वारा बीते दिन नई एफआईआर दर्ज जो की गई है, वह गलत है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगाल कर बारीकी से जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि पुलिस द्वारा उन पर गलत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं विराटा कार चालक के भाई विक्रांत ने कहा कि इस घटना में जो हुआ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी की भी जान चली जाना दुखद है। उन्होंने कहाकि सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। विराटा गाड़ी के साथ गाड़ी की टक्कर हुई और विराटा गाड़ी शोरूम की ओर हो गई। पीड़ित ने अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगालने की अपील है।

जिससे असल गलती का पता चले। उन्होंने कहाकि इस मामले में पक्षपात हो रहा है। हम खुद इस घटना में शिकार हुए है और गाड़ी में सवार सभी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सही जांच किए जाने की अपील की है। विक्रांत ने कहा कि इस घटना में रिची की मौत का उन्हें भी दुखद है। वहीं घटना में उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटे आई है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...