JalandharJalandhar News: पॉश इलाके में सरेआम एक्टिवा लेकर चोर फरार

Jalandhar News: पॉश इलाके में सरेआम एक्टिवा लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वालों पर शिकंजा कसकर पीठ थपथपा रही है। लेकिन दूसरी ओर शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है। हालात यह हो गए है कि रोजाना शहर में कभी चोर घरों और दुकानों से सामान लेकर फरार हो रहे है तो कभी घर के बाहर खड़े वाहने लेकर जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि कई वारदातों में चोर के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे है, लेकिन फिर भी पुलिस की गिरफ्तर से वह दूर है।

वहीं ताजा मामला पॉश इलाके से सामने आया है। जहां सेंट्रल टाऊन के घर 248/6 में रविवार दोपहर करीब 1 बजे 2 युवक घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है और दोनों चोर कम उम्र के हैं। वहीं पीड़ित राजन गुप्ता ने बताया कि वह वह नगर निगम के अधिकारी है और उन्होंने घर के बाहर एक्टिवा खड़ी की हुई थी।

कुछ देर बाद जब वह किसी काम के सिलसिले से जाने लगे तो देखा घर के बाहर से एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गए है। पीड़ित ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाएं अब बहुत बढ़ गई हैं और दिन-दिहाड़े घर से बाहर ऐसी चोरी होना चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत एक्शन लिया जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए ताकि अपराधियों को पकड़ कर सख्त सजा दी जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...