Jalandhar News: टांडा फाटक के पास खड़ी New Kia Car के चारों टायर लेकर चोर फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: टांडा फाटक के पास नई किया गाड़ी के चारों टायर उतारकर चोर ले गए और गाड़ी को ईंटों पर खड़ा करके चले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित जिम्मी ने कहा कि उसका पास में ही घर है और उसने एक सप्ताह पहले ही नई Kia Car खरीदी थी। जिम्मी गुप्ता ने कहा कि देर रात 2.30 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जिम्मी ने कहा कि चोर घटना को अंजाम देकर श्री देवी तालाब मंदिर की ओर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगााई है। पीड़ित ने कहा कि इस घटना से एक लाख रुपए का उसका नुकसान हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज में दिखाया कि चोर कार में सवार होकर आए और साथ में गाड़ी लगाकर चोर गाड़ी के चारों टायर लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने चोरों को काबू करने की अपील की है। जिम्मी ने कहा कि अभी गाड़ी का नंबर भी नहीं लगा कि चोरों ने वारदात को अंजाम देकर उसका भारी नुकसान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 2 गाड़ियों में सवार 7 से 8 चोर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...