Jalandhar News : घर को चोरों ने बनाया निशाना, शादी के लिए रखे 5 तोले गहने व नगदी लेकर फरार

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वेस्ट हलके में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते बस्ती गुजां से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक लेक्चरर के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर घर में लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपए और 5 तोले सोना चुराकर फरार हो गए। पीड़ित लेक्चरर नीलम अरोड़ा ने चोरी की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल में दी है। इस बारे में नीलम अरोड़ा उर्फ स्वीटी ने बताया कि बेटी और वे खुद जॉब करती हैं।

उन्होंने बताया कि बेटी सुबह और वे 9 बजे जॉब पर चली गईं। दोपहर 3 बजे बेटी घर आई तो उसने तुरंत फोन किया और कहा कि लॉकर टूटा हुआ है। बेटी ने यह भी बताया कि घर के अंदर रखा सामान भी बिखरा हुआ है। नीलम ने कहा कि वे और बेटी रिंकू अरोड़ा दोनों ही इस घर में पिछले 10 साल से रह रही हैं। दो साल पहले मेरे विपन कुमार अरोड़ा की मौत हो चुकी है। वे खुद निजी अस्पताल में जॉब करती हैं और बेटी नकोदर के डीएवी स्कूल में लेक्चरर हैं।

उनकी गली बंद है और किसी तरह का डर नहीं। फिर भी चोरों ने आराम से चोरी की और फरार हो गए। नीलम ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले कोट की जेब में 7 हजार रुपए रखे थे, चोर वे भी चुरा ले गए। रोते हुए नीलम बोलीं- सोना बेटी की शादी के लिए इकट्ठा कर रखा था। वहीं, बस्ती बावा खेल के मुलाजिमों ने बताया कि जांच की जा रही है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा और पीड़ित का सामान दिलाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...