JalandharJalandhar News: मेन चौंक के पास 2 गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर,...

Jalandhar News: मेन चौंक के पास 2 गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक के पास देर रात करीब 12.30 बजे 2 गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना की सूचना कार चालकों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पठानकोट निवासी विपिन मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अर्बन स्टेट फेस-2 में रिश्तेदारों से मिलकर वापस पठानकोट लौट रहे थे।

इस दौरान जब वह बीएसएफ चौक के पास पहुंचे तो साथ में चल रही एक कार ने उनकी एक्सयूवी कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के दौरान कार में ड्राइवर सहित 2 महिलाएं और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। किस्मत से सभी सुरक्षित बच गए। वहीं दूसरी तरफ बस्ती दानिशमदां निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ हवेली में खाना खाने जा रहा था।

उनके मुताबिक बीएसएफ चौक पर एक्सयूवी चालक ने आगे निकलने के प्रयास में उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। एक्सयूवी चालक ने स्कार्पियो सवारों पर नशे में ड्राइविंग करने के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एएसआई विनय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेकर थाने लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...