Jalandhar News : Ward No. 28 से Aap Party के हरविंदर सिंह चड्ढा ने पेश की दावेदारी

जालंधर (ens) : आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वार्ड नंबर 28 इलाके के युवा नेता हरविंदर सिंह सोनू चड्ढा इलाका निवासियों की सेवा में जुट गए। सोनू चड्ढा को विधायक रमन अरोड़ा का बेहद करीबी भी माना जाता है। वही पिछले 3 सालो से इलाके मे विकास कार्यो और लोगो की मदद करने के अंदाज से सोनू चढ़ा इलाका निवासियों में एक बड़ी पकड़ बना चुके हैं।

यही वजह है कि वह क्षेत्र के लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। सोनू चड्ढा को पार्षद बनाने के लिए इलाका वासियो मे भी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस संबंध मे हरविंदर सिंह सोनू चड्ढा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और पिछले 3 साल से विधायक रमन अरोड़ा और पार्टी के मार्गदर्शन में इलाका निवासियों की सेवा कर रहा हूं। सरकार द्वारा जारी की गई सुविधाएं जिसमे बुढ़ापा पेंशन , मोहल्ला क्लिनिक व अन्य सुविधाओं को अपने वार्ड के लोगों तक पहुँचाना उनकी प्रधमिकता है। सोनू चड्ढा को पार्षद के रूप में देखना इलाके के लोगो की ही चाह है।

सोनू चड्ढा ने आगे बताया कि दावेदारी का अंतिम निर्णय आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक ने लेना है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी मेहनत और वार्ड के प्रति मेरी निष्ठा को समझते हुए पार्टी मुझे टिकट जरूर देगी और यह सीट में जीतकर वह विधायक रमन अरोड़ा और पार्टी की झोली में डालेंगे। इस वार्ड से पिछले चुनाव मे कांग्रेस के परमजोत सिंह शेरी चड्ढा पार्षद बने थे। वही सोनू चड्ढा को टिकट मिलने के बाद मुकाबला टक्कर का दिखाई दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...