Jalandhar News: तस्करों की इमारतों पर बुलडोजर चलाने के मामले में महिलाओं ने किया High Court का रुख

जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा तस्करों की इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई को लेकर परिजनों ने अब हाईकोर्ट की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन व इसके डर के साथ उनके परिजन व जीवनसाथी हाईकोर्ट से गुहार लगा रहे हैं। रोजाना इस तरह की याचिकाएं विभिन्न जिलों से दाखिल की जा रही हैं। खास बात यह है कि अधिकतर याचिकाएं घर की महिलाओं द्वारा दाखिल की जा रही हैं।

जालंधर निवासी रज्जी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके पति पर एनडीपीएस का केस चल रहा था। इस मामले में एक दिन कुछ अज्ञात लोग आए और उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी। उन्होंने याची का ढाबा गिरा दिया, जो परिवार के भरण पोषण का एकमात्र जरिया था। याची ने कहा कि ढाबा उसके नाम पर है, उसके पति से इसका कोई लेना देना नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि याची को जब संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई है तो क्या किया जा सकता है। कोर्ट ने नुकसान की भरपाई के लिए याची को सिविल कोर्ट जाने की सलाह दी।

दूसरा मामला लुधियाना निवासी राधा देवी से जुड़ा था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनके बेटे को एनडीपीएस के मामले में दोषी करार दिया गया था। याची का घर उसके नाम पर है उसके बेटे के नाम पर नहीं, बावजूद इसके घर को अटैच कर दिया गया। उसके बेटे को दोषी करार देने के खिलाफ अपील विचाराधीन है, लेकिन याची को आशंका है कि उसके घर को गिरा दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने कोर्ट को विश्वास दिलाया कि जो भी कार्रवाई की जाएगी वह कानून के अनुसार ही होगी। बुलडोजर एक्शन को लगातार अदालत पहुंच रही तस्करों के परिवार द्वारा दाखिल याचिकाओं के अतिरिक्त इस विषय पर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी विचाराधीन है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...