JalandharJalandhar News: खूनी झड़प में युवक घायल, परिजनों ने Civil Hospital प्रशासन...

Jalandhar News: खूनी झड़प में युवक घायल, परिजनों ने Civil Hospital प्रशासन पर लगाए आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के संतोखपुरा में 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जहां युवक पर कुछ नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान व्यक्ति को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां परिवार ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर सही से मरीज का उपचार ना करने के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान परिजनों का आरोप है कि आज सुबह बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। वहीं स्टाफ द्वारा मरीज का उपचार ना किए जाने को लेकर भारी हंगामा किया गया। घायल नौजवान की पहचान 20 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए मरीज की माता ऋतु ने बताया कि उसका बेटा 20 वर्षीय प्रदीप सैलून का काम करता है। वह देर रात काम से घर लौटा। इस दौरान बड़े बेटे संदीप ने उसे कमेटी के पैसे देने के लिए भेजा, जहां कमेटी के पैसे देने के बाद वह दोस्तों के साथ रास्ते में खड़ा हो गया। वहां पर कुछ युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। महिला ने कहा कि वह दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बिना किसी बात को लेकर बेटे पर युवकों ने हमला कर दिया। घायल बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार का आरोप है कि उक्त हमलावार देर रात अस्पताल तक मारने के लिए पहुंचे।

परिवार ने कहा कि देर रात बेटे का उपचार चल रहा था, लेकिन आज सुबह से अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। परिवार ने अब सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए परिजन बंटी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा 20 मिनट तक उसका उपचार नहीं किया गया। माता ने कहा कि डॉक्टरों को जब उपचार करने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि वह मरीज को कहीं भी ले जा सकते है। आरोप है कि इमरजेंसी का वार्ड पहली मंजिल में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में मरीज को वहां ले जाया जाए। परिवार ने कहा कि 20 मिनट तक ना तो उसे ऑक्सीजन लगाई गई और ना ही किसी तरह का उपचार किया गया। परिजनों ने कहा कि मरीज 20 मिनट तक तड़पता रहा और गहरी सांसे ले रहा था।

भारी हंगामा होने के बाद डॉक्टरों द्वारा मरीज का उपचार करना शुरू किया गया। परिवार ने कहा कि अगर भाई की मौत हो जाती तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। परिजनों ने कहा कि भारी हंगामें के बाद पहली मंजिल में डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू किया गया। आरोप है कि पहली मंजिल में हालात यह है कि आम व्यक्ति की वहां पर तबीयत खराब हो सकती है, वहीं मरीज भी उन्हें कह रहा हैकि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। परिवार का कहना है कि वह मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाना चाहते है। उनका कहना है कि डॉक्टरों द्वारा मरीज का सही से उपचार नहीं किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...