Jalandhar News: दुकान पर युवकों ने किया हमला, नगदी लेकर हुए फरार, पीड़ित के आरोप, देखें Live

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप में सहज गार्मेंट की दुकान पर 10 से 15 युवकों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान युवकों द्वारा दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की गई और दुकानदार को घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप मार्किट में कपड़े की दुकान पर हमलावरों द्वारा तेजधार हथियारों से बाप-बेटे पर हमला कर दिया।

हादसे में घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमले की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। झगड़े की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप के पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित आकाश ने आरोप लगाए है कि हमलावार नशे के आदी है। आज हमलावारों द्वारा दुकान पर आकर जमकर तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद वह तिजौरी से 60 से 70 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि तोड़फोड़ में उसका 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

आकाश ने कहा कि व्यक्ति सरेआम नशे का काम करता है और वह अपने साथ निक्कू, कुशल, निक्कू का भतीजा सहित कई लोग शामिल थे। पीड़ित ने कहा कि देर रात शराब पीकर हमलावार ने उसे गालियां निकाली। आकाश ने कहा कि मेरा किसी के साथ झगड़ा हुआ था और वह उसके पक्ष में आया है। आकाश के अनुसार देर रात वह बात खत्म करके आ गया। आज वह दुकान पर बैठा हुआ था, इस दौरान वह नशे में धुत्त होकर दुकान पर हमला करने लगा। हादसे में उसके और पिता पर गंभीर चोटें लगी है।

हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इलाके में नशे को लेकर धरना लगाया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद आज सरेआम दुकान पर हमलावारों द्वारा की गई गुंडागर्दी के दौरान दुकानदार ने सरेआम युवकों पर नशे का सेवन करने और नशे का कारोबार करने के आरोप लगाए है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...