JalandharJalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जीशान और गगन नामजद, हथियार...

Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जीशान और गगन नामजद, हथियार और बाइक बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गांव रसूलपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हुए हैंड ग्रेनेड अटैक की साजिश में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार जीशान अख्तर वासी शंकर और कनाडा में बैठे गांव लांबड़ी के गगन को नामजद कर लिया है। केस में गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 16,18 (बी) और 20 जोड़ दी गई है। एनकाउंटर में जख्मी सुखप्रीत सिंह सुक्खा ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि 16 मार्च को अटैक के बाद उसने हार्दिक को अर्बन एस्टेट-1 स्थित होटल के बाहर छोड़ दिया था।

इसके बाद वह सीधा लक्ष्मी के शिव नगर घर गया था। यहां से लक्ष्मी से मुलाकात की। शिव नगर में कुछ ही दूरी पर एक फैक्ट्री बंद पड़ी है। वहां उसने बाइक और एक पिस्टल छुपा कर रख दिया था। इसके बाद वह सीधे बस अड्डा आ गए। यहां से धीरज व संतोष पांडे संग हिमाचल प्रदेश चले गए थे। पुलिस ने बुधवार को सुक्खा की निशानदेही पर बाइक व पिस्टल बरामद लिया है। सुक्खा ने माना कि फगवाड़ा में ग्रेनेड की डिलीवरी मिलने के बाद उसे 8 मार्च को जंडू सिंघा में तीन पिस्टल देने वाला एएसआई का 21 साल का बेटा रोहित बसरा वासी गांव खिच्चीपुर ने दिए थे।

एक पिस्टल उसने रोहित को लौटा दिया था, क्योंकि उन्हें दो की जरूरत थी। रोहित ने अब माना कि वह डर गया था तो तीसरा पिस्टल अली चक्क के बॉबी को देकर आ गया था। उसे डर था कि वह अपने पास पिस्टल रखेगा तो पकड़ा जाएगा। पुलिस बॉबी की तलाश में लगातार रेड कर रही है, ताकि यह बात विलयर हो सके कि वह सीधे गगन के टच में था या फिर जीशान अख्तर के। बता दें कि 16 मार्च को गांव रसूलपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर के घर हैंड ग्रेनेड फेंका गया था, पर फटा नहीं था।

ग्रेनेड फेंकने की वीडियो पाक डॉन भट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पुलिस ने 36 घंटे में मामला ट्रेस कर अब तक 6 आरोपी पकड़े हैं। मामले के तार कनाडा में रहते गांव लांबड़ी के रहने वाले गौरव से जुड़े हैं। शिव नगर की रहने वाली लक्ष्मी, खांबड़ा के धीरज व संतोष पांडे, रोहित बसरा, हार्दिक व सुक्खा रिमांड पर चल रहे हैं। हार्दिक ने खुलासा किया था कि जीशान ने उसे टारगेट देकर भेजा था। इस काम के एवज में 25 हजार मिले थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...