जालंधरः किसानों द्वारा हाईवे के दोनों ट्रैक बंद करने को लेकर अधिकारी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: किसानों से साथ बातचीत के बात अधिकारी का बयान सामने आया है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि वह किसानों से कल से बात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह हाईवे का एक ट्रैक खोल दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरकार की मीटिंग को लेकर समय तक हो गया है। इस दौरान आज उनकी सरकार के साथ मीटिंग की जाएगी। इस दौरान अधिकारी ने मीडिया के जरिए भी किसानों से एक ट्रैक को खोलने की अपील की है। वहीं रेलवे ट्रैक बंद करने को लेकर अधिकारी ने कहा कि किसानों ने कहा है कि अगर मीटिंग में उनका हल ना निकला तो वह रेलवे ट्रैक बंद कर देंगे। इस मामले को लेकर अधिकारी ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज सरकार के साथ मीटिंग में किसानों की मांगों को लेकर हल निकल जाएगा।

दरअसल, कल सुबह से रामामंडी के पास धन्नोवाली फाटक पर जमींदारों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया हुआ है। इस दौरान देर शाम किसानों ने कहा कि उनकी सरकार के अधिकारियों की कल 4:00 बजे मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग को लेकर किसानों का कहना है कि अगर 4:00 बजे की मीटिंग में उनके समाधान का हल नहीं निकला तो वह उसके बाद रेलवे ट्रैक भी जाम कर देंगे। किसानों द्वारा हाईवे के दोनों ट्रैक बंद कर देने से भारी जाम लग गया है। जिससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बतां दे कि गन्ने के रेट बढ़ाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना लगाया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सरकार उनकी  मांगे पूरी नहीं करती तब तक इसी तरह धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान किसानों द्वारा हाईवे की एक साइड को बंद करने का कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो पूरी तरह से हाईवे को बंद करेंगे।  इस संबंध में BKU दोआबा के सूबा प्रधान मंजीत सिंह राए ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस धरने में शामिल होने की अपील की है।मीडिया से बातचीत में किसान नेता ने कहा- कोई भी किसान हाईवे बंद करने के हक में नहीं है। सरकार को जगाने के लिए ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। सरकार की वजह से गन्ना किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। सरकार मिल चलाने नहीं दे रही है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि किसानों की गन्ने की फसल तैयार है और सरकार ने मिलें अभी तक नहीं खोली। ना ही गन्ने के रेट बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों ने कहा- सरकार के साथ इन मुद्दों को लेकर मीटिंग भी की गई। मगर उनके द्वारा कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाला गया। जिसके चलते मजदूरी में हाईवे जाम करना पड़ा। किसान बोले कि हमारी किसी को परेशान करने की कोई मंशा नहीं है।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...