Amritsarजालंधरः फ्लाईओवर के पास बस और बाइक की टक्कर में एक की...

जालंधरः फ्लाईओवर के पास बस और बाइक की टक्कर में एक की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना नंबर 1 के अंतर्गत आते मकसूदा फ्लाईओवर की ओर जाते हुए दो बाइक सवार युवकों का मिनी बस के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए थाना 1 के ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकसूद के पास  गंदे नाले के साथ एक मिनी बस और बाइक में टक्कर हो गई है। जिसके बाद जब हम मौके पर आए तो उन्होंने देखा कि स्प्लेंडर बाइक पर बस चढ़ी हुई है।

जिसके बाद जैक की मदद से बस को ऊपर उठाया गया। उसके बाद दोनों युवकों को बस के नीचे से निकल गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। घटना के बाद मुकेश कुमार को पास के बल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत काफी ज्यादा खराब देखकर सेक्रेड हार्ट अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान राजेश कुमार और मुकेश के रुप में हुई है। दोनो राजा गार्डन के रहने वाले हैं। यह मकसूदा की साइड जा रहे थे। इस दौरान उनकी देर रात 3 बजे के करीब एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...