Himachalजालंधर : जाली वीजा लगवाने के मामले में Saar Enterprises का मालिक...

जालंधर : जाली वीजा लगवाने के मामले में Saar Enterprises का मालिक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (वरुण)। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुर्तगाल का जाली वीजा थमा कर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने काबू कर लिया है। ठग कोई और नहीं बल्कि सार इंटरप्राइजेज का मालिक संजय शर्मा ही निकला है।ठगी के आरोपों के बाद तीन महीने पहले पुलिस कमिश्नर जालंधर की ही शिकायत पर तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने सार इंटरप्राइजेज का कंसल्टैंसी का लाइसेंस रद कर दिया था। इसके बाद सार इंटरप्राइजेज के मालिक संजय शर्मा ने ठगी के लिए इमी नामक नई कंपनी बना ली थी। ठगी की दुकान बिना लाइसेंस के नए बैनर के नीचे शुरु कर दी थी। 

पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब न अन्य शहरों से आए युवकों ने संजय शर्मा के आफिस में आकर जाली वीजा को लेकर जब शिकायत की थी तो वह उनसे झगड़ने लगे थे। संजय ने यहां तक धमकी दे डाली थी कि जो करना है वह कर लो। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद युवकों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी थी। 

पुलिस ने दफ्तर में जाकर युवकों और ठग एजेंट संजय को थाने में ले आई थी। थाने में आकर युवकों की शिकायत पर पुलिस ने संजय के खिलाफ जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और जाली वीजा देकर लाखों रुपये ठगने के लिए भारतीय दंड संहिता की 406 के तहत मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी नवीं बारादरी अनिल कुमार ने बताया कि युवकों की शिकायत के बाद ठग एजेंट संजय के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ठग एजेंच के खिलाफ पहले भी ठगी के मामले दर्ज हैं और पुलिस और कहां-कहां पर किस-किस से इस एजेंट ने ठगी की है इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

युवकों ने कहा पांच लेकर थमाया था जाली वीजा

फतेहगढ़ साहिब से आए दो युवकों बिक्रमजीत औऱ परमप्रीत ने बताया कि उन्होंने सार इंटरप्राइजेज जो कि अब इमी के नाम से चल रही थी में विदेश जाने के लिए संपर्क किया था। पहले इन्होंने एक लाख रुपया ऑफऱ लेटर देने की एवज में लिया। युवकों ने कहा कि एक लाख रुपये की पेमेंट उन्होंने चैक के माध्यम से की थी। इसके बाद सार इंटरप्राइजेज ने उन्हें वाट्स एप पर वीजे की कापी भेजी। वीजे की कापी भेजने के बाद कहा कि चार लाख रुपया और जमा करवाओ। चार लाख रुपया भी जमा करवा दिया। 
युवकों ने कहा जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो वह जाली निकला। इसके बाद जब सार इंटरपाइजेज में आकर संजय को कहा कि वीजा जाली है तो वह पहले मानने को तैयार नहीं थे। बाद में वह बहस करने लगे और धमकियों पर आ गए कि जो करना है वो कर लो। जहां मर्जी शिकायत कर लो कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...