JalandharJalandhar के पास्टर की चेतावनी, नहीं तो 12 को Punjab करेंगे बंद

Jalandhar के पास्टर की चेतावनी, नहीं तो 12 को Punjab करेंगे बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर आज पास्टर बलजिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने आरोप लगाए कि पास्टर विजय 5 सालों से उनके खिलाफ गलत टिप्पणी कर रहा है। इस मामले को लेकर पास्टर बलजिंदर ने ऐलान किया है कि मेरे ऊपर दर्ज हुआ मामला रद्द ना हुआ तो वह राजनेताओं के साथ मिलकर 12 मार्च को पूरा पंजाब बंद करेंगे। दरअसल, 2 दिन पहले महिला ने पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ कपूरथला में केस दर्ज करवाया।

महिला ने पास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए अपने व परिवार की जान को खतरा बताया। दूसरी ओर बलजिंदर सिंह के अनुसार पास्टर विजय महिला के साथ मिलकर उस पर झूठे आरोप इसलिए लगा रहा है क्योंकि जहां पर उनका पालन पोषण हुआ है वह भी वहीं का रहने वाला है। विजय बलजिंदर से पहले पास्टर बना था लेकिन वह उसके बाद से इस बात से परेशान होने लगा। इसके बाद एक चैनल बनाकर वह उनके बारे में लड़कियां रखने को लेकर गलत टिप्पणी करने लग गया। बलजिंदर का कहना है कि वह लोगों को नशे से मुक्ति करवाते हैं और सही राह पर चलने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनका लड़ाई झगड़ा या कोई भी ऐसा मामला दर्ज नहीं है। बलजिंदर ने कहा कि विजय पर उन्होंने पहला मामला दर्ज करवाया हुआ है, जिसमें विजय का बेटा चंदन भगोड़ा करार है और अब तक उसने जमानत नहीं करवाई।

लड़की के साथ प्रेस वार्ता करने के मामले में उन्होंने एक सकेंडल तैयार किया। इस लड़की के रिश्तेदार साथ बैठे हैं और लड़की के पति को उसने पास्टर बनाया है और उसे उसका सर्टिफिकेट भी दिया है। बलजिंदर के अनुसार वह लड़की पहले उनके चर्च में आती थी। लड़की की जालंधर में जिस लड़केसे शादी हुई है और वह लड़का बी बलजिंदर के पास पहले चर्च में आता था। बलजिंदर ने कहा कि उन्होंने 16 तारीख को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद विजय ने 20 तारीख को थाने में शिकायत दे दी और उसमें झूठी कहानी बना दी।

वही चंदन और रॉकी की तस्वीरें जारी करते हुए दिखाया कि दोनों ने मिलकर उन पर केस दर्ज करने की यह कहानी रची थी। इस ड्यूटी कहानी को लेकर बलजिंदर ने खुलासा करते हुए कहा कि लड़की की की माता उनके चर्च में वालंटियर थी। उनकी चर्च में दो लोग ठगी करते हुए पकड़े गए। इनकी एक दो बार उनके पास शिकायत भी सामने आई थी। इस मामले में दो ढाई साल पहले थाने में शिकायत भी दी गई थी। पास्टर बलजिंदर का कहना है कि अगर वह ऐसे गलत काम करते हैं तो पास्टर विजय का मामा अभी भी उनकी चर्च में क्यों आता है। बलजिंदर ने अपने ऊपर लगे हुए आरोपों को बुनियाद बताया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...