Amritsarजालंधरः NRI महिला कोठी पर कब्जा करने के मामले को लेकर पहुंचे...

जालंधरः NRI महिला कोठी पर कब्जा करने के मामले को लेकर पहुंचे पवन टीनू और चन्नी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा में एनआरआई महिला की कोठी कब्जाने और उससे मारपीट के मामले में आज सिविल अस्पताल महिला का हालचाल जानने के लिए पवन टीनू और चन्नी पहुंचे। जहां उन्होंने आप पार्टी के नेता आयुब खान पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप पार्टी की शह पर यह काम हो रहा है। पवन टीनू ने कहा कि यह सरेआम गुंडागर्दी है। एक महिला की कोठी पर आयुब खान द्वारा कब्जा करना और उससे मारपीट करना निंदनिय मामला है। वहीं चन्नी ने कहा कि इस मामले में वह पीड़ित महिला से मिलने आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वह आम आदमी की पार्टी बता रहे थे, लेकिन अब इस तरह एक एनआरआई महिला से आयुब खान द्वारा मारपीट करना और उसकी कोठी पर कब्जा कर निंदनीय है।

बता दें कि बूटा मंडी के मोहल्ला शरीफपुरा एनआरआई महिला ने आयुब खान पर मारपीट के आरोप लगाए थे। महिला ने बताया कि आयुब खान ने उससे 2 से 3 महीने के उसका मकान किराये पर लिया था। इस दौरान उन्होंने उनसे यह कहा था कि उसका घर बन रहा है, जल्द ही वह शिफ्ट हो जाएगा। उक्त महिला इटली में रहती है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी परमिशन के बिना उसके घर पर वह सामान लेकर आता रहा। महिला ने बताया कि इस बात का उसने विरोध किया। जिसके बाद महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज वह घर में बिना परमिशन के वाईफाई लगाने लगा। जिसके मकान मालिक ने विरोध किया तो महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात से गुस्साए आयुब खान ने उस पर हमला कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...