Amritsarजालंधरः ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस का एक्शन, कई लोगों को किया...

जालंधरः ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस का एक्शन, कई लोगों को किया नोटिस जारी, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 3 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की टीम को मर्ज कर शहर को 4 जोन में बांट दिया था। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों से साथ मीटिंग करके सीपी स्वप्न शर्मा ने उक्त दुकानदारों और अवैध रेहड़ी लगाने वालों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत आज पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर को 4 जोन में बांटे जाने के बाद प्रत्येक जोन में हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया। जिसके तहर नो टोलरेंस नीति के तहत कोई भी व्हीकल सड़क पर पार्क ना करें इसकी हिदायते दी गई थी।

वहीं उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी रेहड़ी ना लगाए जाने को लेकर भी लोगों से अपील की गई थी। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें आम पब्लिक से कई बार ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायते मिल रही थी। जिसके तहत उन्होंने 3 दिन पहले ही मीडिया के जरिए दुकानदारों और रेहड़ी वालों को सड़कों पर अवैध कब्जे करके अपना सामान ना बेचने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नो टोलरेंस एरिया में अपनी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर सामान लगाकर बेच रहे थे।

अब नो टॉलरेंस के नाम से जानी जाएगी ये सड़कें

  • वेरका मिल्क प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया तक सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम 5 बजे के लेकर रात 8 बजे तक हैवी वाहनों के जाने पर पूर्ण रुप से मनाही। क्योंकि अंडरपास छोटा होने के कारण हर रोज जाम लग रहा  है।
  • Y-पॉइंट भगत सिंह कॉलोनी से संजय गांधी नगर तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
  • लम्मा पिंड चौक से  इंडस्ट्रियल एरिया तक शाम 5  बजे से लेकर रात 8 बजे तक। क्योंकि इस समय फैक्टरियों में लेबर को छुट्टी होती है और जाम लगता है।
  • फोकल पॉइंट से इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक। क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से सारी ट्रैफिक निकलती है।
  • पठानकोट चौक से रेरु चौक चुंगी तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • रामा मंडी फ्लाईओवर से काकी पिंड चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
  • जौहल मार्केट चौक में रेस्टोरेंट व खाने की रेहड़ियों के कारण जाम लगता है। इस कारण शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक।
  • एपीजे स्कूल के पास सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3.3.0 बजे तक।
  • गुरु नानक मिशन चौक से मिल्कबार चौक, डी मार्ट और शॉपिंग माल के पास सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • बक्शी वर्कशाप से पीपीआर माल तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।
  • दुल्हन पैलेस से वाइट डायमंड चौक तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • माता रानी चौक से बबरीक चौक तक सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक।
  • झंडिया वाला पीर से कार बाजार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • गिल गाखल नहर पुली से बस्ती पीरदाद चौक तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।
  • PNB चौक से बस्ती अड्डा चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
  • बस्ती अड्डा चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • जेल चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
  • बीएसएफ चौक से कमल पैलेस और कमल पैलेस से कचहरी चौक तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • कचहरी चौक से टी पॉइंट कांग्रेस भवन तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
  • मदन फिल्लौर से रेलवे स्टेशन तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
  • अड्डा होशियारपुर से भगत सिंह चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

जिसके तहत आज टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको नोटिस दिए गए है। पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर को बांटे गए 4 जोन में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए उक्त एरिया का समय भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान आज दोबारा पुलिस कमिश्नर ने उक्त दुकानदारों और रेहड़ी वालों से नो टोलरेंस एरिया में अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर सामान रखकर ना बेचने की अपील की है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवाया जा सके। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा इस कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...