JalandharJalandhar: Amritpal Singh के भाई का पुलिस को मिला इतने दिनों का...

Jalandhar: Amritpal Singh के भाई का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वकील ने किए चौकाने वाले खुलासे

जालंधर, ENS: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह और उसके साथ को कुछ दिन पहले लुधियाना से जालंधर आते समय हाईटेक नाके पर गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने 4 ग्राम आईस बरामद की थी। इस मामले को लेकर आज अमृतपाल सिंह के भाई को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल है। इस मामले को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनको कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ। पुलिस ने कहाकि आरोपी से बरामद हुए नशे को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना हैकि रिमांड में अब अहम खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस मामले को लेकर वकील जोयस थोमस का कहना है कि वह पहले दिन से इस मामले को फॉलो कर रहे है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत में भी पुलिस द्वारा रिमांड मांगा गया था, लेकिन उस दौरान पुलिस को कोर्ट से नहीं मिला। वकील का कहना हैकि अमृतपाल सिंह के भाई होने के नाते उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वकील का कहना हैकि परिवार के द्वारा हरप्रीत की बेल भी कोर्ट में लगाई गई है। वकील का आरोप है कि पुलिस ने फिल्लौर से दोनों को काबू ही नहीं किया है। वकील ने कहा कि पुलिस कह रही है कि वह सड़क पर नशा कर रहे थे। वकील ने कहा कि अगर कोई नशा कर रहा था तो वह सरेआम सड़क पर नशा क्यों करेंगा। वहीं डोप टेस्ट को लेकर वकील ने कहाकि हरप्रीत जिम में कसरत करता है। जिसके चलते वह स्टेरॉयड लेता है। ऐसे में डोप टेस्ट पॉजीटिव आ ही जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दर्ज हुई एफआईआर नशे के पाउडर का जिक्र किया है। जिसके बाद एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान आईस का जिक्र कर रहे है। वहीं रिमांड में आईस का जिक्र किया जा रहा है। वकील ने कहा है कि पुलिस अपने सवालों में घिर रही है। वहीं पेटीएम से पैसे ट्रांसफर को लेकर वकील ने कहाकि अभी तक पुलिस सबूत पेश नहीं कर पाई है। वकील ने कहा कि यह बोगस केस है। उन्होंने कहा कि केस के ट्रायल के दौरान बोगस केस का पता चल जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...