Amritsarजालंधर: पुलिस ने गाड़ी से अवैध हथियार बरामद कर 5 को किया...

जालंधर: पुलिस ने गाड़ी से अवैध हथियार बरामद कर 5 को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना मकसूदां की पुलिस ने गाड़ी से अवैध हथियार बरामद कर 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी आर्या नगर, रक्षित कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बौली मोहल्ला, पुरोहित सूरी पुत्र सुनील सूरी निवासी सरपंच कालोनी, मोहित शर्मा पुत्र किशन गोपाल निवासी भल्लियां मोहल्ला और सरबजीत सिंह उर्फ शेर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी चंदन नगर करतारपुर के रूप में हुई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि करतारपुर से जालंधर की तरफ आ रही आल्टो कार में सवार पांच युवकों के पास तीन हथियार हैं। इसी  के चलते उन्होंने अपनी टीम के साथ विधिपुर फाटक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाकाबंदी पर करतारपुर से जालंधर की ओर आती हुई आल्टो कार को रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कार को रुकवा कर कार में सवार पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया।

जिसके बाद जब उन्होंने कार की तलाशी ली  तो कार में से तीन पिस्टलें और गोलियां बरामद हुईं। बरामद हुए हथियारों में से कोई भी हथियार लाईसैंसी नहीं निकला। पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने किसी के साथ रंजिश निकालनी थी जिसके चलते उन्होंने अवैध हथियार खरीदे थे। पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पता लगवा रही है कि उक्त आरोपियों ने किस व्यक्ति से हथियार खरीदे थे। पुलिस ने पांचों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...