Amritsarजालंधरः महिला सहित 4 फर्जी पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का...

जालंधरः महिला सहित 4 फर्जी पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रामामंडी पुलिस ने महिला सहित 4 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीते दिन ही IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज कर दिया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित चतर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव ढिलवां ने उन्हें शिकायत दी थी। इनमें से आरोपियों की पहचान सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारी जीएस सहोता  ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ फिरौती की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ये चारों खुद को पहले जालंधर नगर निगम का फील्ड अधिकारी बता रहे थे बाद मे पत्रकार कह कर उसके निर्माणाधीन घर पर आये थे। पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने चतर सिंह से कहा कि इमारत निर्माण की कोई अनुमति नहीं है और इसे गिराने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिर उन्होंने इमारत मालिक से 10,000 रुपये की मांग की, जिसके बाद उसने उन्हें 5,000 रुपये दिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि शुरुआती भुगतान के बाद इमारत के मालिक को धोखेबाजों के व्यवहार पर संदेह हो गया।

जिसके कारण उन्होंने तुरंत ईआरएस टीम और पुलिस स्टेशन को फोन किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस बल ने तुरंत लॉरेंस स्कूल के पास से चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीते दिन थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर/केस 43 दिनांक 08-02-2024 के तहत 384,419,420,34 आईपीसी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का रिकार्ड अलग-अलग विभागों के कर्मचारी बनकर ठगी करने का रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...