Amritsarजालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की...

जालंधरः आप पार्टी में हो रही खींचतान को लेकर गरमाई पंजाब की राजनीति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन कालिया और परगट सिंह ने साधे निशानी, सरकार पर खड़े किए सवाल

जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने के दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी के नेता पर भड़ास निकालने का मामला सामने आया था। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा पद के दुर्पयोग करने के साथ कई आरोप लगाए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया था। लेकिन आप पार्टी के नेताओं में दो दिनों से चल रही आपसी खींचतान को लेकर पंजाब में राजनीति गरमा गई है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू पर जमकर निशाने साधे है तो दूसरी ओर पंजाब सरकार पर कई सवालिया निशान खड़े किए है।

बीजेपी के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा 2022 में आप से टिकट लेकर  शीतल अंगुराल ने चुनाव लडा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को हराया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद शीतल अंगुराल ने सुशील कुमार रिंकू के सहयोगियों को तंग परेशान किया था। फिर उपचुनाव में सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और सांसद बने। ऐसे में उन्होंने आप पार्टी के दोनों नेताओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब वह गिन-गिनकर उनसे बदले ले रहे हैं। कालिया ने कहा दोनों में अब तिलमिलाहट है और आगे आगे देखिए होता है क्या? इतना भी कहा कि शीतल अंगुराल ने कुर्सी छोड़ने की जो बात कही थी उन्हें अपना रिजाइन देकर कुर्सी छोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगे पता चल जायेगा की क्या होता है? इसमें नुकसान पार्टी का ही होगा और किसी का नहीं।

मनोंजन कालिया ने कहा पार्टी दो फाड़ नहीं होगी, लेकिन जालंधर में फायरवॉर्क होगा और दीपावली नजदीक है तो धमाके होंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में सबसे ज्यादा आपराधिक मामले हुए हैं। उन्होंने इतना कहा कि जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल पर भी कई मामले दर्ज हैं। अब आगे देखना होगा कि मुख्यमंत्री क्या करते हैं।

दूसरी ओर कैंट हलके से कांग्रेस के विधायक प्रगट सिंह ने कहा कि जालंधर के लोग तो इन दोनों के बारे में पहले से ही जानते हैं और अब बाकी लोग भी इनकी असलियत से वाकिफ हो गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप विधायकों पर कई मामले दर्ज हैं और जब राजनीति में पैसा और ताकत राजनीति में आ जाता है तो डेमोक्रेसी खत्म हो जाती है, जो कि इस मामले से स्पष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा था कि पार्टी उनके फोन कॉल रिकॉर्ड कर रही है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया अगर किया है तो सिर्फ पंजाब की सड़कों पर अपने बोर्ड ही लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ पंजाब के लिए किया होता तो आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए इन्हें दूसरी पार्टियों से चेहरे अपनी पार्टी में शामिल न करने पड़ते और वह अपने कार्यकरता को निगम चुनाव में मौका दे सकता थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...