Amritsarजालंधरः घर की छत पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, दूसरी मंजिल से...

जालंधरः घर की छत पर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, दूसरी मंजिल से युवक को फेंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर के लम्मा पिंड में पड़ोसियों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पड़ोसी ने युवक को घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में युवक की टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश के चलते किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक तेज आवाज में गाने लगाकर अपने परिजनों के साथ न्यू ईयर की पार्टी कर रहा था। जिसके कारण दोनों पक्षों में हंगामा हुआ।

घायल युवक की पहचान अमनदीप उर्फ प्रीत के रूम में हुई है। अमनदीप ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है। सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप उर्फ प्रीत के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि उसके भाई को पड़ोसियों ने पहले बहाने से बुलाया और फिर छत से नीचे धक्का दे दिया। उन्हें भी तब पता चला जब वह नीचे गिरा। इसके बाद तुरंत प्रभाव से वह प्रीत को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे हैं। पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों के साथ उनकी पुरानी लड़ाई चल रही है। पहले भी पड़ोसियों ने उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...