Amritsarजालंधरः रेलवे विभाग ने जारी किए ये आदेश, जाने मामला

जालंधरः रेलवे विभाग ने जारी किए ये आदेश, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS :   श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर अभी से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। हालांकि 28 सितंबर यानी कल को श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। बाबा सोढल के बाहर मेला दो-तीन दिन पहले ही लग जाता है। इसके कारण मंदिर के बाहर 3-4 दिन तक रौनक लगी रहती है। हर साल लाखों श्रद्धालु अपनी मुराद मांगने के लिए इस मेले में सम्मलित होते हैं। वहीं, इसी बीच सोढल मेले को लेकर रेलवे विभाग ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, ट्रेन ड्राइवरों के लिए विभाग ने एक शार्प लुक आऊट का कॉशन जारी किया है, ताकि हादसे से बचा जा सके। इसका मतलब ड्राइवर को ध्यान पूर्वक होरन बजाते हुए ट्रेन चलानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मंदिर के पास बने फाटक से रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेन गुजरती हैं।

मगर, मेले के दौरान ट्रेनों की स्पीड 15 किलोमीटर होगी। दरअसल, बहुत से लोग शॉटकट के चक्कर में बंद फाटक को भी पार करने लगते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की है। बता दें कि बाबा सोढल मेले के कारण डिप्टी कमिश्नर ने रेलवे अथॉरिटी को एक पत्र लिखा है, जिसमें सोढल मंदिर के नजदीक स्थित रामनगर और चंदन नगर रेलवे फाटकों को 1 अक्तूबर तक बंद रखने को कहा गया है। इसके अलावा सोढल फाटक, टांडा फाटक और अड्डा होशियारपुर रेलवे फाटकों पर जीआरपी और आर.पी.एफ. की तैनाती की गई है। जिला पुलिस द्वारा भी फाटकों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...