Amritsarजालंधरः 125 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण, देखें...

जालंधरः 125 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का उदघाटन किया। जिसमें जालन्धर कैंट रेलवे स्टेशन और फिल्लौर जंक्शन स्टेशन के नवीनीकरण उद्धघाटन किया।

इस मौके पर जालंधर की तमाम भाजपा लीडरशिप मौजूद रही और इस मौके खास तौर पर आप पार्टी के जालंधर से सांसद व आप कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने शिरकत की। वहीं समागम में मौजूद जनता को संबोधन करते हुए सांसद रिंकू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पहले फेस में जालंधर कैंट व फिल्लौर के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का तोहफा दिया है और जल्द ही दूसरे फेस में जालंधर शहर के स्टेशन का नवीनीकरण जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 125 करोड़ रुपए की लागत के साथ दोनों स्टेशनों का नवीनीकरण होगा। हालांकि जालंधर कैंट स्टेशन का पांच महीने पहले से ही कार्य जोरों शोरों से चल रहा है और फ्रंट एलिवेशन की बिल्डिंग का ढांचा भी काफी हद तक खड़ा हो चुका है।

इसमें 98.89 करोड़ की लागत से बन रहे जालंधर कैंट स्टेशन के विकसित होने पर यात्रियों को बेहद राहत मिलेगी, क्योंकि यह स्टेशन हाईवे के साथ जुड़ा हुआ है और किसी भी प्रकार से आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन के पीछे के इलाकों से आने वालों के लिए स्टेशन का दूसरा एंट्री गेट भी बनाया जाएगा। यह एंट्री गेट ब्रिज वर्कशाप की तरफ बनाया जा रहा है। जिसके लिए रास्ता रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे से दकोहा फाटक की तरफ आता-जाता है। इस वजह से दकोहा, रामामंडी, लद्देवाली, ढिलवां, हजारा, पतारां, नंगलशामा, जंडूसिघा, आदमपुर सहित इनके अधीन आने वाले गांवों और कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे बड़े 1309 स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करते हुए अपग्रेड करना है। जिसके लिए स्टेशनों के डिजाइन में एतिहासिकता को भी मुख्य रखा गया है और यात्रियों को दी जानी वाली बेहतर सुविधाओं का भी मुख्‍य रूप से ख्‍याल रखा गया है। स्टेशन की पहली मंजिल पर फूड कोर्ट प्लाजा आदि की सुविधा मिलेगा। फाइव जी कनेक्टिविटी वाले वाईफाई, एस्केलेटर, लिफ्ट, पार्किंग और गिट्टी से रहित स्टेशन पर रेल ट्रैक बनाए जाएंगे।

कैंट स्टेशन का कार्य पूरा होने पर फ्रंट एलिवेशन, सुविधाजनक वेटिंग हॉल के साथ-साथ जो फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे, वो सीधा स्टेशन की दूसरी एंट्री के साथ जुड़ेगा और प्लेटफार्मों पर उतरेगा। स्टेशन पर फूड कोर्ट, रेल टिकट काउंटर, माडर्न स्टाइल के शौचालय, वर्षा के पानी को स्टोर करने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक, आग जैसी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए फायर टैंक की व्‍यवस्‍था की जाएगी।

फिल्लौर स्टेशन का नवीनीकरण 24.35 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। स्टेशन की 160 मीटर लंबी ईमारत बन रही है। इसमें फ्रंट एलिवेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग सुविधा, टिकट रिजर्वेशन काउंटर्स, यात्रियों के लिए वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज आदि का काम किया जाना है। यही नहीं रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां आरपीएफ और जीआरपी के लिए एक साथ बिल्डिंग बनाई गई है, जो बनकर लगभग तैयार हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...