Jalandhar News: St Soldier Group के Rajan Chopra से हुई करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज

जालंधर, पंजाब – Jalandhar शहर के प्रतिष्ठित St Soldier Group के प्रमुख Rajan Chopra और होटल व्यवसायी राजन चोपड़ा से 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। Jalandhar के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने राजन चोपड़ा की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल, जो नई दिल्ली के DLF छतरपुर फार्म्स, मंडी रोड के निवासी हैं, और भार्गव कैंप के निवासी उमेश साहन शामिल हैं। Rajan Chopra ने अपनी शिकायत में बताया कि वह उमेश साहन के माध्यम से दिल्ली के इन आरोपियों के संपर्क में आए थे। आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस Business में निवेश कर मुनाफा देने का लालच दिया था। इस धोखाधड़ी में 3 करोड़ रुपए की डील हुई थी। यह भी पढ़े: Jalandhar के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज जब आरोपियों को पैसे मिल गए, तो उन्होंने न तो कोई निवेश किया और न ही पैसे वापस किए। राजन चोपड़ा के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड भी तैयार करवाई, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी उन्हें मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर और पंजाब में इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। Keywords: जालंधर समाचार, पंजाब खबरें, ठगी का मामला, St Soldier Group, राजन चोपड़ा, पुलिस FIR, दिल्ली आरोपी, जालंधर पुलिस, ठगी की खबर, पंजाब न्यूज़

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...