Amritsarजालंधरः गगनेजा मर्डर केस में खुलासा, तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश और...

जालंधरः गगनेजा मर्डर केस में खुलासा, तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश और गोगनी ने सप्लाई किए थे हथियार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः महानगर में चर्चित गगनेजा हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। कुछ दिन पहले ही में देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ दो सगे भाइयों विजय राम व अजय राम को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी जालंधर में हथियार सप्लाई करने आए थे। दोनों सगे भाइयों से पूछताछ दौरान पता चला कि तिहाड़ जेल में बैठे मुकेश के संपर्क में थे। पुलिस ने मुकेश को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

रिमांड के दौरान सामने आया कि बहुचर्चित जगदीश गगनेजा हत्याकांड में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुकेश और उसका साथी गोगनी ही थे। गोगनी ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पहले भी हथियार सप्लाई किए थे। मगर जालंधर में दोनों भाई पहली बार हथियार देने आए थे। पुलिस ने जब गगनेजा की हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया था, तब उनको हथियार सप्लाई करने वाले नहीं पकड़े जा सके थे।

ऐसे में मुकेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद पुलिस ने गगनेजा हत्याकांड में बड़ा मामला हल किया है। पुलिस रिमांड के दौरान सामने आया कि मुकेश पंजाब के कई शहरों में हथियार सप्लाई कर चुका है। मुकेश देहात के कई हथियार तस्करों के संपर्क में पहले से ही था। ऐसे में अब पुलिस उन हथियार तस्करों के संबंध में पता करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...