Jalandhar News : एक दिन में लुटेरों ने 20 महिलाओं की झपटी बालियां

जालंधर,ens : शहर में छीना झपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है। एक दिन में 20 महिलाओं से छीना झपटी की वारदातें सामने आई है। सभी वारदातें श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा के दौरान घटी है। लुटेरों ने बस्ती दानिशमंदा अड्डा, दिलबाग नगर और बस्ती गुजां की महिलाओं को निशाना बनाया और कानों की बालियां झपटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लोगों ने बस्ती गुजां से लुटेरे गिरोह से जुड़े एक और दिलबाग नगर से 2 लुटेरों को पकड़ा है। लोगों ने बताया कि एक लुटेरे ने तीन बालियां निगल ली थी।

थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी ने कहा कि उन्हें 12 मामलों की शिकायत मिली थी, मामले की जांच जारी है। एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि लुटेरों में एक नाबालिक है। जांच में यह बात साफ नहीं हुई है कि उसने 3 बालियां निगली है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए 2 संदिग्ध लुटेरे किसी भी गैंग से नहीं जुड़े है। दोनों मेले में सामान बेचने के लिए परिवार के साथ आए थे। पुलिस घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। थाना नंबर 5 में महिलाओं ने दी शिकायत में बताया है कि वह शोभायात्रा में गई थी, इस दौरान मेले में भीड़ ज्यादा होने के कारण लुटेरे उनकी बालियां झपटकर फरार हो गए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...