Amritsarजालंधरः दिन दहाड़े तेजधार हथियार और Gun Point पर हुई लूट, देखें...

जालंधरः दिन दहाड़े तेजधार हथियार और Gun Point पर हुई लूट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से कुछ दिनों में चोरी की वारदातों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज सुबह ही थाना 5 के अंतगर्त तेजधार हथियार के बल व्यक्ति से सोने की चैन और नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। हालांकि वह मामला थमा नहीं था कि उसके बाद वेस्ट हलके में एक अन्य वारदात का मामला सामने आ गया। यह मामला न्यू देओल नगर से सामने आया है। जहां सुबह सुबह 5.30 बाइक सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल निवासी न्यू मॉडल हाउस ने बताया कि वह सुबह बस स्टैंड से सवारी लेकर आ रहा था। इस दौरान वह जैसे ही शैलर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल उसे रोक लिया।

जिसके बाद तेजधार हथियार निकालकर उससे 1500 से 2 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। इस दौरान उक्त लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी ऑटो में बैठी सवारी पर तान दी। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल के बल उससे 2 हजार रुपए छीन लिए और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस की ढीली कार्रगुजारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर उसने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत सुबह 9 बजे दे दी थी। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते उसके फोन को ट्रेस करने की कोशिश करती तो लुटेरों काबू किए जा सकते थे। पीड़ित के अनुसार उसका फोन 11.30 बजे तक ऑन रहा। जिसके बाद फोन बंद हो गया। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...