Amritsarजालंधरः सराभा नगर में महिला के कत्ल मामले में हुआ चौंकाने वाला...

जालंधरः सराभा नगर में महिला के कत्ल मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: संतोखपुरा के सराभा नगर में महिला के कत्ल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले सराभा नगर में सिक्योरिटी गार्ड महिला की मौत का मामला सामने आया था। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि विनोद  के साथ मनदीप कौर उर्फ सुमन काफी समय से यहां किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रहे थे। वहीं अब परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुमन के साथ लिव इन रिलेशन में रहे विनोद कुमार का 3 से 4  महिलाओं के साथ चक्कर था। जिसके बाद विनोद के द्वारा तलाक ना लिए जाने का पता चलने पर विनोद और सुमन में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। इसी के चलते सुमन ने विनोद के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। 

सुमन के रिश्तेदारों ने आरोप लगाए कि जब सुमन को विनोद के चरित्र के बारे पता लगा तो वह उसे छोड़ने पर आ गई थी। बाद में पता लगा कि उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं ले रखा था जिसके चलते सुमन ने दो बार पुलिस में शिकायत देने की धमकी दी तो विनोद माफी मांग कर उसे रोक लेता था। यह भी आरोप है कि सुमन विनोद को उसके चरित्र को लेकर समाज में लाने की बात करती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते सुमन ने खुद के लिए कमरा भी देख लिया था। जिसमें उसने जल्द ही शिफ्ट हो जाना था। खुद की बदनामी के चक्कर में विनोद ने पहले तो मिन्नतें करके उसे रोक लिया और फिर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का आरोप है कि विनोद को डर था कि सुमन उसकी पोल खोल देगी। उसने एक माह पहले ही अपने घर में सीसीटीवी कैमरे भी उतरवा लिए थे जो मकान मालिक ने लगवाए थे। इसकी पुष्टि मकान मालिक ने खुद की है।

सुमन ने अपने और अपने बेटे के लिए कमरा भी देख लिया था जहां उसने जल्द ही शिफ्ट हो जाना था, लेकिन इससे पहले भी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। बता दें कि मूल रूप से धोगड़ी के रहने वाले विनोद उर्फ विक्की मनदीप कौर उर्फ सुमन के साथ दो सालों से संतोखपुरा के सराभा नगर में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। हालांकि जांच में पता लगा कि सुमन की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने कमलदीप कौर के बयानों पर विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी विनोद अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में थाना 8 की पुलिस कई स्थानों में छापेमारी कर रही है। वहीं घटना को लेकर थाना 8 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद उनकी टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन उसकी कोई फुटेज नहीं हुई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...