JalandharJalandhar: Innocent Hearts School में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Jalandhar: Innocent Hearts School में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां,कैंट जंडियाला रोड,नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया‌। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘नंद के आनंद भयो’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया।
बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया‌। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उनमें से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुतीकरण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रासलीला भी दिखाई‌। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा।
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...